BIHAR | मेरा पंचायत पूरा | प्रखंड - टिकारी
Emblem

ग्राम पंचायत पूरा

सबका बात सबका पंचायत

ग्राम पंचायत पूरा – प्राइवेसी पॉलिसी

(Privacy Policy)

(जनहित एवं पारदर्शिता हेतु विकसित सॉफ़्टवेयर के लिए)
अंतिम संशोधन तिथि: 05.12.2025

ग्राम पंचायत पूरा, प्रखंड टेकारी, जिला गया (बिहार) द्वारा विकसित यह सॉफ़्टवेयर गाँव के नागरिकों को पारदर्शिता, सूचना की उपलब्धता और त्वरित शिकायत निवारण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

हम आपकी गोपनीयता का सम्मान करते हैं और आपके द्वारा दी गई जानकारी की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

"सबका बात, सबका पंचायत – हर नागरिक एक सामान"

1जानकारी का संग्रह (Information We Collect)

सॉफ़्टवेयर के उपयोग के दौरान निम्न प्रकार की जानकारी संग्रह की जा सकती है—

व्यक्तिगत जानकारी

  • नाम
  • मोबाइल नंबर (यदि शिकायत या पंजीकरण हेतु आवश्यक हो)
  • पता / वार्ड संख्या / आधार संख्या

तकनीकी जानकारी

(सिस्टम द्वारा स्वतः संग्रहित)

  • IP Address
  • Device ID
  • उपयोग का समय, तिथि और लॉग

शिकायत से संबंधित जानकारी

  • टेक्स्ट (लिखित विवरण)
  • फोटो
  • वीडियो
  • अपलोड की गई कोई अन्य फ़ाइल

2जानकारी का उपयोग (How Your Information is used)

आपकी दी गई जानकारी का उपयोग केवल निम्न कार्यों के लिए किया जाएगा—

  • पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी।
  • प्रत्येक वार्ड में किए गए कार्यों की स्थिति प्रदर्शित करना।
  • शिकायतों का निवारण एवं संबंधित विभाग तक पहुँचाना।
  • सरकारी योजनाओं और व्ययों में पारदर्शिता बनाए रखना।
  • सॉफ़्टवेयर की सुरक्षा, रखरखाव और सुधार।
  • जनहित में आवश्यक विश्लेषण एवं रिपोर्ट तैयार करना।

नोट: आपकी जानकारी किसी भी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं की जाएगी।

3जानकारी की साझेदारी (Information Sharing)

आपकी व्यक्तिगत जानकारी केवल निम्न परिस्थितियों में साझा की जा सकती है—

  • सरकारी अधिकारियों या संबंधित विभागों के साथ, ताकि आपकी शिकायत का समाधान किया जा सके।
  • कानूनी आवश्यकता होने पर, जैसे कोर्ट/सरकारी जांच।
  • सॉफ़्टवेयर के तकनीकी रखरखाव हेतु अधिकृत तकनीकी टीम के साथ।

आपकी जानकारी किसी निजी कंपनी या तीसरे पक्ष को बिना आवश्यकता एवं अनुमति के नहीं दी जाएगी।

4जानकारी की सुरक्षा (Information Security)

हम आपकी जानकारी की सुरक्षा हेतु निम्न उपाय अपनाते हैं—

  • डेटा एन्क्रिप्शन
  • सुरक्षित सर्वर
  • नियमित बैकअप
  • अनधिकृत प्रवेश रोकथाम प्रणाली
  • सीमित एक्सेस नीति (सिर्फ अधिकृत कर्मियों को ही एक्सेस)

हालाँकि, 100% सुरक्षा की गारंटी कोई डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नहीं दे सकता, पर हम सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करने का लगातार प्रयास करते हैं।

5उपयोगकर्ता अधिकार (Your Rights)

आपको निम्न अधिकार प्राप्त हैं—

  • अपनी शिकायत की जानकारी देखने का अधिकार।
  • गलत जानकारी में संशोधन का अधिकार।
  • अपनी जानकारी हटाने का अनुरोध करने का अधिकार।
  • डेटा उपयोग के बारे में स्पष्टीकरण माँगने का अधिकार।

6कुकीज़ एवं ट्रैकिंग (Cookies & Tracking)

सॉफ़्टवेयर उपयोग की गुणवत्ता सुधारने और सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए कुकीज़ या ट्रैकिंग टूल का उपयोग किया जा सकता है। ये केवल तकनीकी विश्लेषण के लिए उपयोग किए जाते हैं।

7तृतीय-पक्ष सेवाएँ (Third-party Services)

यदि सॉफ़्टवेयर में कोई बाहरी लिंक (जैसे YouTube, Google Maps आदि) होता है, तो उनकी गोपनीयता नीति उन सेवाओं की अपनी होगी। हम उन सेवाओं की गोपनीयता नीति के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

8नीति में परिवर्तन (Changes to Privacy Policy)

आवश्यकता पड़ने पर इस प्राइवेसी पॉलिसी में परिवर्तन किया जा सकता है। नई नीति सॉफ़्टवेयर में अपडेट के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

9. संपर्क करें (Contact Us)

यदि आपको इस पॉलिसी से संबंधित कोई प्रश्न, सुझाव या शिकायत हो, तो संपर्क करें—

पंचायत सरकार भवन

ग्राम पंचायत पूरा, प्रखंड – टेकारी

जिला – गया, बिहार

📞 Mob: 603930689